पार्टी में सभी को प्रश्न करने और बहस करने का अधिकार है – गगन थापा
काठमांडू, चैत १५ – नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा ने नेकपा एमाले और रास्वपा नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि इन दलों में कोई किसी से प्रश्न नहीं कर सकता है । लेकिन हमारी पार्टी में सभी को प्रश्न और बहस करने का अधिकार है । अपने दूसरे चरण के संवाद यात्रा को शुरु करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भीतर लोकतन्त्र का अभ्यास कर रही है ।
उन्होंने कहा कि – हम पार्टी भीतर लोकतन्त्र का अभ्यास कर रहे हैं । हमें यह अच्छा लगता है । पार्टी के कार्यक्रम सार्वजनिक रूप में ही रखकर पार्टी में जो समस्या है उसका समाधान कर रहे हैं । पार्टी के नेता भी अपनी बात रख सकते हैं और उनसे अलग मत रखने वाले नेता को भी अपनी बात को रखने का पूरा अधिकार है । और यही बात हमें अच्छी लगती है पार्टी की । दूसरे पार्टी में ऐसा नहीं होता है । एमाले में अभी पार्टी के अध्यक्ष से कोई प्रश्न नहीं कर सकता है । पार्टी का अध्यक्ष सबसे बड़ा । होगा वही जो वो चाहेंगे । उनके नीचे ही सभी रहेंगे । बा शब्द का संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रश्न से भी उपर बा हैं । कोई पार्टी में रहकर पार्टी के काम का आलोचना नहीं कर सकता है । किसी ने आलोचना की तो वह पार्टी से बाहर कर दिया जाता है ।
आगे उन्होंने कहा कि इसी तरह की प्रवृति रवि लामिछाने नेतृत्व रास्वपा में भी है । उन्होंने कहा – नये पार्टी का भी यही हाल है । भगवान शब्द का संबोधन करते हुए कहा कि अध्यक्ष मतलब भगवान् । उसने जो कह दिया तो कह दिया । यानी अध्यक्ष का कहना भगवान जैसा ।लेकिन हम अपनी पार्टी को वैसी पार्टी नहीं बनाएंगे । हमारी पार्टी में सभी को प्रश्न करने और बहस करने का अधिकार है ।

