एसीसी प्रिमियर लिग आज साउदी अरेबिया के साथ आज नेपाल का मैच
काठमांडू, वैशाख ५– एसीसी प्रिमियर लिग में नेपाल आज समूह चरण का अन्तिम खेल आज खेलेगी । आज का यह मैच नेपाल तथा साउदी अरेबिया के बीच सुबह ११ ः ४५ बजे शुरु होगी ।
समूह चरण के अन्तिम खेल से पहले ही नेपाल सेमिफाइनल में प्रवेश कर चुका है । सोमवार समूह चरण अपने तीसरे खेल में नेपाल ने हांगकांग के विरुद्ध आठ विकेट से सहज जीत प्राप्त की थी । इसलिए नेपाल अपने अन्तिम खेल से पहले ही अन्तिम–४ की यात्रा निश्चित कर चुकी है ।
ओमान के अल अमेरत क्रिकेट मैदान में हांगकांग द्वारा दिए गए ११५ रन के लक्ष्य को नेपाल ने १२.२ ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली थी ।
शनिवार कतार के विरुद्ध ३२ रन के जीत निकाले के नेपाल ने उससे पहले के खेल में मलेसिया को पाँच विकेट से हराया था ।
लगातार तीन जीत के साथ नेपाल ने अभी ६ अंक प्राप्त कर लिया है और यह अभी शीर्ष स्थान में है । नेपाल समूह ‘ए’ में है । इस समूह में साउदी अरेबिया, मलेसिया, हांगकांग तथा कतार है ।
समूह ‘बी’में ओमान, यूनाइटेड अरब अमिरात (यूएई), कुवेत, बहराइन और कम्बोडिया है ।

