Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के कुछ क्षेत्रों में आज से बिजली में की जाएगी कटौती

 

काठमांडू, वैशाख ५– काठमांडू उपत्यका के कुछ क्षेत्रों में आज सुबह से लेकर २ बजे तक विजली जाने के बारे में नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने जानकारी दी है । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के अनुसार आज से वैशाख ८ गते तक दैनिक ६ घण्टा बिजली जाएगी ।
प्रसारण कन्डक्टर (तार) अपग्रेडिङ आयोजना स्युचाटार से बालाजु सबस्टेसन तक रहे १३२ केभी भोल्टेज स्तर के प्रसारण लाइन में मर्मत कार्य करने के लिए आज सुबह ८ बजे से ही दिन के २ बजे तक बिजली में कटौती की जाएगी । ये जानकारी प्राधिकरण ने दी है ।
सोल्टी दोबाटो, मुसलमान टोल, ज्योति एकेडेमी, कारखाना चोक तथा सशस्त्र प्रहरी बल, प्रधान कार्यालय, हलचोक क्षेत्र, सानो भ¥याङ, ठूलो भ¥याङ, कामना स्कुल और अन्नपूर्ण चोक क्षेत्र ढुंगेधारा, क्लब घर तथा तरकारी बजार (बालाजु सबस्टेसन के पीछे) बिजली कटौती होगी ।

यह भी पढें   काली सेना द्वारा हरियाली सावन मिलन समारोह में ग्रामीण महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com