Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामनवमी के अवसर पर जुबान छेदकर शक्तिपीठ माता बागेश्वरी मन्दिर की दर्शन

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । रामनवमी पर्व के अवसर पर हिन्दू धर्मावलम्बी लोग जुबान छेडमर बाँके जिला के नेपालगञ्ज स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बागेश्वरी मन्दिर का दर्शन भक्तजन करते आ रहा है । 

पडोसी मित्र राष्ट्र भारत जिला बहराइच रुपैडिहा बाघमरवा के निवासी ६५ वर्ष के रमेश प्रजापति ने आज रामनवमी के दिन १५वीं बार जुबान छेडा । उन्होंने  विगत १५ वर्ष से निरन्तर माता बागेश्वरी मन्दिर में आकर अपनी जुबान छेडकर दर्शन किया है । उनके जैसे ही अन्य भक्तजनों ने भी आज रामनवमी के अवसर पर माता बागेश्वरी मन्दिर मेंजुबान छेडकर दर्शन करते आ रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाली जनता के साथ खड़े हैं – एन्थोनी अल्बानीज

नेपाल लगायत भारत के श्रावस्ती, लखीमपुर, बहराइच, लगायत विभिन्न स्थान से चैत दसैँ और बिजयादशमी के रामनवमी की अवसर पर माता बागेश्वरी मन्दिर में आकर जुबान छेडकर दर्शन करने की परम्परा रही है । नवरात्र की व्रत रहकर  पुरुष लोगों ने अपनी भाकल पूरा कराना और अपनी माँग (इच्छा) पूरा होने के बाद देवी बागेश्वरी को जुबान छेडकर चढाने की चलन परापूर्वकाल से ही चलते आ रही है हिन्दू धर्मगुरु तथा माता बागेश्वरी मन्दिर के मूलपुरोहित महन्थ चन्द्रनाथ योगी ने बताया । 

यह भी पढें   महिला के प्रजनन अधिकार का नया अध्याय : महिलाओं के शरीर पर महिलाओं का अधिकार :श्वेता दीप्ति

महन्थ चन्द्रनाथ योगी ने देवी के मन्दिर में पशुवली चढाने की परम्परा रही है तो भी कुछ भक्तजनों ने अपनी ही खून चढाने की उद्देश्य से अपनी जुबान छेडते  आ रहें है बताया । नवरात्र की व्रत रहकर ब्रतालु पुरुष लोगों ने नवमी के दिन माता बागेश्वरी के मन्दिर में आकर त्रिशुल से भी जुबान छेड्ने की परम्परा रही । हरेक वर्ष करीब १ सौ ५० से अधिक हिन्दू धर्मावलम्बी लोग जुबान छेड्ते आ रहे हैं उन्हों ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com