Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से मनाया जा रहा है जनकपुरधाम में राम नवमी उत्सव

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के ससुराल में राम नवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगासागर सरोवर,दूधमती सहित अन्य नदियों में स्नान कर जानकी मंदिर,राम मंदिर में पूजा अर्चना किए। करीब तीन बजे विश्व हिन्दू परिषद, नेपाल हिन्दू सेना, जानकी सेना सहित कई धार्मिक संगठनों द्वारा राम नवमी के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ जय श्री राम उद्घोष के साथ जुलूस निकाला गया।जुलुस जनकपुरधाम के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरी।राम नवमी के अवसर पर राम मंदिर में भारत तथा नेपाल बड़ी संख्या में साधु -सन्यासी भी आए हैं।राम नवमी के अवसर पर राम मंदिर, जानकी मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों में अष्ठयाम तथा भंडारा का आयोजन किया गया था। जनकपुरधाम के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *