भारत के प्रधानन्यायाधीश डा. धनञ्जय यशवन्त नेपाल में
काठमांडू, ३ मई । पड़ोसी देश भारत प्रधानन्यायाधीश डा. धनञ्जय यशवन्त (डी वाई) चन्द्रचुड नेपाल आए हैं । नेपाल के प्रधानन्यायाधीश विश्वम्भरप्रसाद श्रेष्ठ के निमन्त्रणा पर डा. यशवन्त नेपाल आए हैं । भारत के सर्वोच्च अदालत के प्रधानन्यायाधीश डा. यशवन्त को स्वागत करने के लिए नेपाल के सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश डा. आनन्दमोहन भट्टराई, मुख्य रजिष्ट्रार देवेन्द्र ढकाल, नेपाल के लिए भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव आज अपरान्ह त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल पहुँच गए थे ।
भारतीय प्रधानन्यायाधीश डा. यशवन्त शनिबार काठमांडू में होनेवाला किशोर न्याय संबंधी एक विचार गोष्ठी में सहभागी होंगे । उनके स्वागत में सर्वोच्च अदालत के प्रधानन्यायाधीश श्रेष्ठ ने शनिबार शाम रात्रिभोज का आयोजन भी किया है । भ्रमण दल में उनकी पत्नी कल्पना दास, भारत के सर्वोच्च अदालत के रजिष्ट्रार राकेश कुमार और कोर्ट मास्टर चेतन अरोरा हैं । आइतबार शाम भ्रमण टोली भारत वापस होने की कार्यतालिका है ।

