Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आचार्य श्री महाप्रज्ञ के १५ वीं महाप्रयाण दिवस वीरगंज में सम्पन्न

 

बीरगंज, 4 मई । जैन धर्मावलंबी आचार्य श्री महाप्रज्ञ के १५ वीं महाप्रयाण दिवस आज वीरगंज में भव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ।जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा तेरापंथ भवन में आयोजित समारोह में समणी डां ज्योति प्रज्ञा के अध्यात्मिक मंतव्य से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सबो ने आजके दौर में महाप्रज्ञ जी के जीवनदायिनी संदेशों की महत्ता को अनुभूत किया।
कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा और प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक कुमार बैद ने महाप्रज्ञ के जीवन सन्दर्भ को विस्तार से बताया।

यह भी पढें   मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के सदस्य में मनोनीत

आचार्य महाप्रज्ञ जी कहते भी थे, ‘मैं और मेरा छोड़ो तो सब तुम्हारा ही होगा’।उनका ये मंत्र, उनका ये दर्शन उनके जीवन में स्पष्ट दिखाई भी देता था।हम सबने देखा है, उनके जीवन में उनका अपना कुछ नहीं था, लेकिन हर कोई उनका अपना था।उनके जीवन में ‘परिग्रह’ किसी भी वस्तु का नहीं था, लेकिन ‘प्रेम’ हर व्यक्ति के लिए था।
कार्यक्रम में भक्ति गान भी प्रस्तुत किया गया था।
निर्मल सिंघी ने स्वागत मंतव्य तो बरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकिशोर ने जैन धर्म के पांच मूख्य विशेषताओं को व्याख्या किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *