Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से जनकपुरधाम में जानकी नवमी मनायी गयी

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को जनकपुरधाम में धूमधाम से मनायी गयी। जानकी नवमी के अवसर पर शुक्रवार की सुवह में ही जानकी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ जानकी मंदिर के महंत की अगुवाई में साधु संतों की जत्था शाही स्नान के लिए दूधमती के लिए प्रस्थान किए। शाही स्नान में बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। जगत जननी जानकी का प्रकाट्य 12बजे दिन में बैशाख शुक्ल पक्ष नवमी को हुआ था। इसलिए इस अवधि में जानकी मंदिर विहार कुंड, अग्नि कुंड स्थित सुंदर सदन,झूलन कुंज सहित सभी मठ मंदिरों में बधाई तथा मंगलगान आयोजित की गयी थी। करीब पांच बजे जानकी मंदिर से मां सीता की डोली के साथ गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा नगर की परिक्रमा की। रास्ते में जगह-जगह महिलाओं ने छत से फूल अक्षत अर्पित कर डोली का स्वागत किया। जानकी नवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह की देखरेख में अलौकिक कन्या पूजन जानकी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था।इस अलौकिक कन्या पूजन में 351कन्या का पूजन किया गया। मौके पर जनकपुर के मेयर मनोज कुमार साह भी मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *