मधेश प्रदेश… सरकार बनाने के लिए विपक्षी दल कर रहे हैं कसरत
काठमांडू,जेठ ५– मधेश प्रदेश में सरकार से बाहर रहे दलों ने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा), नेपाल के बाहेक के साथ सरकार बनाने के लिए चर्चा तीव्र कर दी है ।
नेकपा माओवादी केन्द्र मधेश प्रदेश संसदीय दल के नेता भरतप्रसाद साह ने बताया कि वैकल्पिक सरकार गठन के लिए चर्चा की जा रही है । उन्होंने कहा कि बारी बारी से नेतृत्व लेने के लिए एमाले, जनमत पार्टी, माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी सहित की वैकल्पिक सरकार बनान में वे सभी सहमति के नजदीक है ।
साह ने कहा कि पहले जनमत, उसके बाद माओवादी केन्द्र और अन्तिम वर्ष एमाले बारी बारी से सरकार का नेतृत्व करेंगे । बातचीत कुछ इस तरह से आगे बढ़ रही है । सहमति को और परिपक्व बनाकर बहुत जल्द ही सरकार बनाने कन प्रस्ताव पेश करेंगे ।
१०७ सदस्यीय प्रदेशसभा में एमाले के २५, जनमत के १३, माओवादी केन्द्र के ९, लोसपा के ८ तथा एकीकृत समाजवादी के ७ सांसद हैं ।


