Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में आज से ‘श्रमाधान रोजगार मेला’

 

काठमांडू, जेठ १९ – जनकपुरधाम में आज से ‘श्रमाधान रोजगार मेला’ शुरु हुआ है । श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय के आयोजन में इस मेला का आयोजना किया गया है ।
दो दिन तक चलने वाला यह मेला श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय, मधेश प्रदेश और जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका ने संयुक्त रूप में आयोजन किया है । मेला को नेपाल उद्योग परिसंघ ने संयोजन किया है ।
श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय के उपसचिव एवं मेला के मधेश प्रदेश संयोजक दीपेन्द्र पौडेल के अनुसार मेला में रोजगारी सहित का कक्ष रहेगा । काम की तलाश में रहे युवाओं का अन्तर्वार्ता रोजगारदाता मेला में ही लेंगे । आवश्यक जनशक्ति को रोजगार का अवसर देने के लिए ही इस मेला का आयोजन किया गया है
मेला में श्रम तथा रोजगार से संबंधित सरकारी निकाय का कक्ष, रोजगारदाता, म्यानपावर व्यवसायी तथा विभिन्न सामाजिक संस्था के साथ ही ३५ से भी ज्यादा कक्ष रहेगा ।
काम की तलाश में रहे युवाओं को लक्षित करते हुए सीप से सम्बन्धित तथा रोजगारी में जोड़ने के लिए रोजगार परामर्श स्टॉल तथा विभिन्न नेटवर्किङ सत्र, स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुति आदि कार्यक्रम भी रखा गया है । मेला से रोजगार दाता और श्रमिक में उत्साह आएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *