Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज की उत्थान में युवा की अहम भूमिका:-बजरंग प्रसाद

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।समाज की उत्थान में युवा की अहम भूमिका हैं। युवा ही राष्ट्र निर्माता होता है। उपरोक्त बातें शनिवार को जनकपुर उप महानगरपालिका बार्ड20देवपुरा रुपैठा में आयोजित तेली कल्याण समाज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह ने कहीं। उन्होंने कहा कि नेपाल में यादव के बात सबसे अधिक जनसंख्यातेली का हैं। लेकिन राजनीति क्षेत्र में तेली की सहभागिता न्यून हैं।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए तेली कल्याण समाज नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष ललित कुमार साह ने कहा कि तेली जाति में शिक्षा का अभाव है। खासकर महिला शिक्षा में जोर देने की आवश्यकता है। दहेज प्रथा भी समाज के लिए कलंक है। इसे दूर करने की आवश्यकता है। योगेन्द्र साहकी अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पूर्व मेयर बजरंग साह ने नये अध्यक्ष रवींद्र साहसहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान बार्ड के ज्येष्ठ महिला तथा पुरुष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के बरीय उपाध्यक्ष मनीष रमण साह, उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह,नगराईन नगरपालिका के पूर्व उप मेयर रंजू साह, बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह, दीपेंद्र साह, पूर्व बार्डाध्यक्ष जानकी राम साह, तेली कल्याण समाज के नगर अध्यक्ष राम बाबू साह, बिगुल साह, मधु देवी साह, कौशल्या साह, सुरेन्द्र साह,ई. राजेन्द्र प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *