अगर समानुपातिक प्रतिनिधित्व छिन लिया गया तो देश में फिर द्वन्द्व : वृषेश चन्द्र लाल
जनकपुर में आद्रा महोत्सव
–वृषेश चन्द्र लाल,जनकपुरधामः असार १९ गते, २०८१ ।
तराई-मधेश लोकतान्त्रिक पार्टील ने मधेशीयों का पर्व आद्रा महोत्सव धूमधाम से मनाई है । तमलोपा का महिला संगठन तराई-मधेश महिला संघ के आयोजन में आज जनकपुरधाम के कभर्ड हल क्षेत्र के श्री राजर्षि विध्यालय में आद्रा महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया । मधेश के किसान वर्षा के स्वागत में आद्रा नक्षत्र में १५ दिन तक आद्रा पूजा की जाती है । भारत के मिथिलाञ्चल और अन्य क्षेत्र के किसान भी इसे मनाते हैं । समय-समय पर वर्षा और र धान की अधिक पैदावार के लिए कुल देवता की पूजा की जाती है । आद्रा पर्व हरेक किसान परिवार में मनाया जाता है । कुल देवता को खीर, पुरी, आम, जामुन आदि चढाई जाती है । तराई-मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी ने आद्रा महोत्सव को किसानों के दिवस के रुप में मनाया है । कार्यक्रम में नेपाली काँग्रेस, एकीकृत समाजवादी, नेपाल लोकतान्त्रिक पार्टी, नेपाल सद्भावना पार्टी आदि राजनीतिक दलों से सहभागिता रही । महोत्सव में बिन्दु ठाकुर, पूनम झा, भारती झा आदि ने मिथिला मधेश के लोकगीतों की प्रस्तुति की ।
आद्रा महोत्सव को सम्वोधन करते हुए तराई-मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष वृषेशचन्द्र लाल ने देश में विकसित नई परिस्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में चाहे किसी का भी शासन हो उस से हमें मतलब नहीं पर अगर किसी ने समावेशी समानुपातिक प्रतिनिधित्व के प्रावधान को छिनने की कोशिश की तो हम शान्त नहीं बैठ सकेंगे । श्री लाल ने कहा, –‘ऐसी स्थिति में देश द्वन्द्व में फँसेगी ।
कार्यक्रम में तराई-मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. विजय कुमार सिंह ने आद्रा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काँग्रेस एमाले के बीच जो समझौता हुआ है वह सिर्फ सत्ता और शक्ति का गठबन्धन है, कोई वैचारिक आधार नहीं है — न लोकतान्त्रिक गठबन्धन है न वामपन्थी ही । इन पार्टीयों ने संविधान संशोधन के बारे में जो कुछ भी कहा है वह मधेशी, थारु, दलित, मुस्लिम, आदिवासी जनजाति के विरुद्ध है, यह उनका आरोप था ।
कार्यक्रममा महोत्तरी गाउँपालिकाका अध्यक्ष दिलिप पाण्डे, एकीकृत समाजवादीका नेता शीतल झा, नेपाल लोकतान्त्रिक पार्टीका कृष्णचन्द्र साह, नेपाल सद्भावना पार्टीका अध्यक्ष रामकुमार महतो, समाजसेवी प्रकाशचन्द्र साह, बीभा ठाकुर, पूर्व उपमेयर रेणु झा, जनकपुरधाम उपमहानगरपालिकाका वार्ड १३ के वडाध्यक्ष जीतू राउत और वार्ड ९ के परमेश्वर साह ने शुभकामना अभिव्यक्ति दी थी ।


