Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देशभर में बाढ़ और भूस्खलन से २९ लोगों की हुई मृत्यु

 

काठमांडू, असार २३ – देश भर में मानसून सक्रिय है । लगातार बारिश हो रही है । भारी बारिश के बीच जन जीवन अस्त व्यस्त है । देश भर के लोगों में डर समाया है । कही भूस्खलन तो कही बाढ़ की चपेट में हैं लोग ।
शनिवार को हुई बारिश से बहुत से जगहों में बाढ़ तो बहुत से जगहों में भूस्खन के कारण ९ लोगों की मृत्यु हो गई है । स्याङ्जा के बिरुवा गाँवपालिका–६ स्याङ्दी माझकोट में भूस्खलन से शनिवार की सुबह एक ही घर के तीन लोगों का निधन हो गया ।
इसी तरह पर्वत के फलेवास नगरपालिका–१ कार्कीनेटा में शनिवार के ही दिन भूस्खलन के कारण एक घर बह गया जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई । तथा तनहुँ के ऋषिङ गाँवपालिका–१ झापुदार में भी भूस्खलन के कारण ही दो और लोगों की मृत्यु हो गई है । इसी तरह तनहुँ के शुक्लागण्डकी नगरपालिका–७ काउरे में शनिवार के ही दिन भूस्खलन के कारण एक तथा दाङ के राजपुर गाँवपालिका–५ सालभौंरी स्थित गंगदी नदी में बाढ़ के कारण टै«क्टर उलटने से एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।
वैसे तो गुरुवार से ही बारिश होने की वजह से जगह–जगह पर सड़के अवरुद्ध हो गई है । धन जन की भी बहुत ज्यादा क्षति हुई है साथ ही गाँव गाँव से लोग विस्थापित हो रहे हैं । अपने लिए सुरक्षित जगह के जुगाड़ में लगे हैं लोग । कर्णाली, गण्डकी, वाग्मती, लुम्बिनी प्रदेश के अधिकांश सड़क अवरुद्ध होने से यात्री और सवारी साधन रास्ते में फंसे हुए हैं ।
इसी तरह शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण काठमांडू उपत्यका के बहुत से जहग डुबान में है । वागमती के बाढ़ से बल्खु का सुकुम्बासी बस्ती और तरकारी बजार जलमग्न हो गया है । बाढ़ के कारण दिनभर सड़क अवरुद्ध रही । देश भर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण २९ लोगों की मौत हो गई है ।
जिसमें केवल शनिवार को ९ लोगों की मृत्यु हो गए । गण्डकी में ८ लोगों की मृत्यु हो गई है और दो लोग लापता हैं । इसी तरह दाङ में बाढ़ के कारण से एक की मृत्यु, और दो लोग लापता है ।
बारिश शुरु होने के तीन सप्ताह मे देशभर में आए बाढ़ भूस्खलन के कारण घटना में पड़कर २९ लोगों की मृत्यु होने की जानकारी गृह मन्त्रालय ने दी है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार तक अधिकांश प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना बताई है । मानसून विभाग ने लोगों से सर्तक रहने का भी आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com