Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धारा ७६ (२) अनुसार प्रधानमन्त्री नियुक्ति के लिए कांग्रेस–एमाले ने संकलन किया बहुमत सांसदों का हस्ताक्षर

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० जुलाई । नयां सत्ता समीकरण अनुसार सरकार निर्माण के लिए नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले ने हस्ताक्षर संकलन किया है । कांग्रेस–एमाले शुरु अभियान को साथ देते हुए संघीय संसद् में रहे दो तिहाई सांसदों ने हस्ताक्षर किया है, जो राष्ट्रपति समक्ष पेश होनेवाला है ।
स्मरणीय है, आषाढ़ २८ गते अर्थात् आगामी शुक्रबार प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ संसद् में विश्वास का मत लेने जा रहे हैं । विश्वास का मत संबंधी प्रास्ताव असफल होते हुए संकलित हस्ताक्षर राष्ट्रपति समक्ष पेश करते हुए संविधान की धारा ७६ (२) अनुसार सरकार गठन के लिए आग्रह किया जाएगा । प्राप्त सूचना अनुसार नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा), नागरिक उन्मुक्ति पार्टी (नाउपा) सम्वद्ध सांसदों का हस्ताक्षर संकलित है ।
वर्तमान सरकार संविधान की धारा ७६ (२) अनुसार निर्मित सरकार है । जब इस धारा के अनुसार निर्मित सरकार को विश्वास का मत प्राप्त नहीं हो सकता, उसके बाद धारा ७६ (३) अनुसार सरकार निर्माण करने का प्रावधान है । पुनः धारा ७६ (२) अनुसार प्रधानमन्त्री चयन करने के लिए उसके अनुसार नियुक्त प्रधानमन्त्री को पद से इस्तिफा देना होगा । लेकिन प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने इस्तिफा नहीं दिया है और कहा है कि मैं संसद् में विश्वास का मत लेता हूँ । लेकिन कांग्रेस–एमाले को डर है कि ७६ (२) अनुसार नियुक्त प्रधानमन्त्री को विश्वास का मत प्राप्त ना होने के बाद कई ७६ (३) अनुसार प्रधानमन्त्री नियुक्त तो नहीं होगा ? यही डर के कारण दो तिहाई सांसदों का हस्ताक्षर संकलन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *