Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री नरेन्द्र मोदी का जनकपुर आना निश्चित, बाह्रविघा में नागरिक सम्बोधन

 

Modi 7कैलास दास,जनकपुर, कार्तिक १७ । भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का अगहन ९ गते को जनकपुर आना निश्चित हो गया है ।
नेपाल के लिए भारत के राजदूत रञ्जित राय ने सोमवार को धनुषा, महोत्तरी और सर्लाही के सभासद एवं बुद्धिजीवियो से भेटभाट में यह जानकारी दी है । राजदूत रञ्जित राय ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी माता जानकी का दर्शन के लिए स्थल मार्ग से ही जनकपुर आऐंगे । सीमावर्ती क्षेत्र भीठामोड होते हुए प्रधानमन्त्री मोदी जनकपुर पहुँचकर जानकी मन्दिर में विशेष पूजापाठ करेंगे । पूजापाठ सम्पन्न होने के बाद नागरिक सम्बोधन का भी कार्यक्रम होने की बात सहभागी सभासदो ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   बल्खु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है

जानकी मन्दिर में पूजा पाठ सम्पन्न होने के बाद बारह विघा में नागरिक सम्बोधन तथा अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया है । नेपाली काँग्रेस के सभासद् रामकृष्ण यादव ने यह जानकारी दी है ।

सार्क शिखर सम्मेलन के क्रम में भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पटना के एक कार्यक्रम में सहभागी होकर स्थलमार्ग से जनकपुर आऐंगे स्रोत ने जानकारी दी है । लेकिन पूर्ण जानकारी अभी तक नही आ पाया है । स्रोत के अनुसार मोदी के स्वागत के लिए भारत तथा नेपाल के नागरिक उत्सुक है ।

यह भी पढें   संगीत केवल मनोरंजन नहीं, स्वस्थ और संतुलित जीवन का मधुर आधार है : बिमल सरार्फ

कार्यक्रम में राजदूत रे को धनुषा सहित  जिला के सभासदो ने जनकपुर को धार्मिक पर्यटक नगर के रुप में विकास हेतु आग्रह किया है । जनकपुर भावी संघीय प्रदेश की राजधानी  होने जा रहा है उसी अनुसार लगानी करने के लिए आग्रह भी कीया गया है ।

धनुषाधाम, जनकपुर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक तालाव का संरक्षण, राजर्षि जनक विश्वविद्यालय की स्थापना जैसा विषय में लगानी करने के लिए बृहत्तर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने सुझाव दीया है । बैठक में धनुषा जिला की ओर से एमाओवादी के सभासद रामसिंह यादव, काँग्रेस के सभासद रामकृष्ण यादव, डा. चन्द्रमोहन यादव, एमाओवादी कि प्रतिक्षा तिवारी मुखिया, रामसपाका दिनेश साह सहभागी थे । महोत्तरी से दिपनारायण साह, रामदयाल मण्डल और सर्लाही से अमरेश नारायण सिंह सहभागी थे । बातचित में नेपाली काँग्रेस धनुषा के सभापति रामसरोज यादव, राराव क्याम्पस के क्याम्पस प्रमुख नवेन्द्र निधि भी सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com