Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक मधेश एक प्रदेश सेअलग कोई भी सविधान मान्य नही : उपेन्द्र यादव

 

opendraवीरगन्ज,१६ कार्तिक । जैसे-जैसे काँग्रेस और एमाले व्दारा प्रक्रिया मे जाकर संविधान लाने की बात पर एकरुपता दिखाइ देती है वैसेही कुछ मेधेसी नेताओं ने इसके विरुध्द आवाज उठाना शुरुकर दिया है । इसमे अपनी खामोसी को तोडते हुये मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कांग्रेस और एमाले व्दारा सहमति वेगैर प्रक्रिया से संविधान जारी करने पर अपनी आपत्ति जानाइ है । उन्होने कहा है कि अगर ऐसा संविधान जारी किया गया तो  उनको और उनके पार्टी को स्वीकार्य नही होगा ।

यादव ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वे संविधानसभा छोडकर सडक आन्दोलन के मार्फत से नयाँ संविधान की घोषणा करेगें । उन्होने यह बात पार्टी प्रवेश कार्यक्रम मे कही । रविवार को उनकी पार्टी मधेसी जनअधिकार फोरम पर्सा व्दारा धोविनी गावँ मे पार्टी प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर

ऊन्होने कहा कि राज्यपुनःसंरचना के बटमलाइन से जडासा भी अलग नही तथा पुर्णरुपेन संघीयता सहित का संविधान चहिये । यादव ने आगे कहा कि अगर संविधान सभा से मधेशी, दलित, आदिवासी, जनजाति को अधिकार स्थापित नही हुआ तो अपनी मातृभूमि से अधिकार के लिये लड्ने के सिवा दुसरा और कोई चरा नही रह जायेगा।

   opendra yadavउन्होने एकवार फिर एक मधेश एक प्रदेश के बिना कोई भी सविधान किसी भी रुप मे मान्य न होने की बात दोहराई । उन्होने कहा कि अगर मधेश को टुकरा मे बाँटा गया तो सडक और सदन से कडा प्रतिकार किया जायेगा । हलाकि उन्होने शान्तिपर जोड देते हुये कहा कि मधेश किसी का गुलाम नही है मधेश को शान्ति चहिये । लोकतन्त्र मे सभी को बराबरी का अधिकार मिलना चहिये ।
 अध्यक्ष यादव ने कहा कि  निर्वाचन प्रणाली, न्यायप्रणाली,संघीयता और शासकीय स्वरुप जैसे विषय पर अभी तक सहमति नही हो पाई है । उन्होने दावा किया कि इस हालत मे माघ ८ गते किसी भी किमत पर नयां संविधान जाडी नही हो सकता है।
 मधेशी जन अधिकार फोरम के केन्द्रीय सदस्य विरेन्द्र यादव की अध्यक्षता आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम मे पार्टी के उपाध्यक्ष और सभासद लालाबाबु राउत , मौलाना नुरहोदा, प्रदिप यादव,केन्द्रिय सल्लाहकार बच्चा यादव तथा करिमा बेगम जैसे वक्ताओं ने अपना अपना मन्तव्य रखा था ।
 कार्यक्रम मे मदन चौहान, मोहम्द सलाउद्दिन अन्सारी सहित सौ से अधिक कार्यक्रताओं को विभिन्न पार्टी छोडकर फोरम नेपाल मे प्रवेश होने की घोषणा की गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *