Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपनी मिट्टी में दफन होना चाहता है दाऊद, मुंबई में कब्र की करवा रहा तलाश

 

मुंबई.भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की सेहत लगातार गिर रही है। खबरों के मुताबिक 56 साल के दाऊद को दो दिल के दौरे पड़े हैं, जिसके बाद उसकी आवाजाही कम हो गई है। खबरों के मुताबिक कराची में मौजूद डॉक्टरों ने उसके ज़्यादा चलने फिरने पर रोक लगा दी है।

दाऊद की सेहत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने भारत में मौजूद अपने गुर्गों से कहा है कि वह मुंबई या मुंबई से करीब 218 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में मौजूद खेड़ कस्बे में उसके दफन होने के लिए जगह की तलाश करें।

यह भी पढें   उद्योग मंत्री दीपक कुमार साह का दावा गलत साबित, गैस आपूर्ति पर भ्रामक बयान

यही वजह है कि  इस खबर की पुष्टि क्राइम ब्रांच ने भी की है कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने अपने गुर्गों को यह काम सौंपा है। क्राइम ब्रांच के प्रमुख हिमांशु रॉय ने इस बारे में कहा, ‘हमें दाऊद की भारत में दफन होने की इच्छा के बारे में मालूम है।’

गौरतलब है कि दाऊद इनदिनों कराची में रह रहा है। 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के पीछे दाऊद का हाथ है, जिसमें 250  लोग मारे गए थे। बताया जाता है कि दाऊद ने हर्ट अटैक के चलते ही एक साल पहले अपनी छोटी बेटी की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com