Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार करोड की कोकीन के साथ भारतीय और नाइजेरियन नागरिक गिरफ्तार

 

काठमांडू, १८ जुलाई । चार कारोड मूल्य बराबर की लागू औषध ‘कोकीन’ के साथ नेपाल पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले विदेशी नागरिकों में २३ वर्षीय भारतीय नागरिक फहिमुद्दिन नसिमुद्दिन अनसारी और ४४ वर्षी नाइजेरियन नागरिक इकेचुक्वा सिरिल ओबडोफुला हैं । उन लोगों को ठमेल और गौशला स्थित होटलों से गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने कहा है कि अनसारी और ओबडोफुला लागू औषध काराबार में अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह में से हैं । पुलिस के अनुसार अनसारी श्रवण १ गते इन्डिगो एयरलाइन्स की विमान से मुम्बई होते हुए नेपाल आए थे, जो ठमेल स्थित एक होटल में लागू औषध कोकीन के साथ पाए गए । पुलिस का कहना है कि दो जूस की डिब्बा के भीतर कोकीन रखा गया था, डिब्बा में कोकीन की ६२ क्याप्सूल पाई गई है । बरामद कोकीन की तौल १ केजी १०० ग्र्राम है, जिसका बाजार मूल्य ३ करोड ८५ लाख है ।
पुलिस अनुसन्धान से पता चला है कि अनसारी ने उक्त लागू औषध गौसला स्थित होटल में रहनेवाले नाइजेरियन नागरिक ओबडोफुला से लिया था, वह भी श्रावण १ गते ही कतार एयरलाइन्स से नेपाल आया था । ओबडुफुला ने बताया है कि उन्होंने उक्त लागू औषध कतार (दोहा) से जैकेट में छिपा कर लाया है । पुलिस ने कहा है कि घटना को लेकर आगे की कारवाही और अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *