काठमांडू उपत्यका में आज सार्वजनिक अवकाश
काठमांडू, सावन २०– सरकार ने काठमांडू उपत्यका में आज (रविवार) सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है । गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है क्योंकि आज के दिन रातो मछिंदरनाथ को भोटो दिखाने का चलन है ।
उपत्यका के तीनों ही जिलें काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर में सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय किया गया है । गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक सूचना के द्वारा जानकारी दी है ।
गृह मंत्रालय ने सूचना में कहा है कि “२०८० माघ २९ गते नेपाल राजपत्र में प्रकाशित सूचना अनुसार मच्छिन्द्रनाथ को भोटो दिखाने यानी यात्रा के दिन काठमांडू उपत्यका में सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय किया गया है । इस सन्दर्भ में उक्त यात्रा के अवसर पर २०८१ सावन २० गते रविवार काठमांडू उपत्यका के तीनों जिले में सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय होने का व्यहोरा सम्बन्धित सभी को जानकारी के लिए ये सूचना प्रकाशित की गई है ।”


