Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में कमी,पेट्रोल में ५ रुपये और डीजल में ३ रुपये

 

काठमांडू, सावन ३१ – नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में कमी कर दी है । निगम ने गुरुवार की रात १२ बजे से पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर कमी की है।
निगम के अनुसार इन्डियन आयल निगम से आज पेट्रोल के मूल्य में प्रति लीटर पाँच रुपये और डीजल के मूल्य में प्रति लीटर २.९६ रुपये के दर घटकर आया है ।
मूल्य में कमी आने के साथ ही पहले वर्गअन्तर्गत चारआली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगञ्ज, भलवारी, नेपालगञ्ज, धनगढ़ी और वीरगन्ज में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर १६२.५० रुपये और डीजल का मूल्य १५२.५० रुपया कायम किया गया है ।
दूसरे वर्ग अन्तर्गत सुर्खेत और दाङ में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर १६४ और डीजल का मूल्य १५४ रुपया कायम किया गया है ।
तीसरे वर्ग अन्तर्गत काठमांडू, पोखरा और दिपायल में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर १६५ और डीजल की कीमत १५५ रुपया कायम किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *