Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साफ यू–२० चैंम्पियनशिप… बंगलादेश ने किया खिताब अपने नाम

 

काठमांडू, भादव १२ – घरेलू टीम नेपाल विरुद्ध ४–१ की सहज जीत हासिल कर बंगलादेश ने साफ यू–२० चैंम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है । बुधवार सातदोबाटो स्थित एन्फा मुख्यालय में हुए खेल में बंगलादेश को जित दिलाने के लिए मिराजुली इस्लाम ने दो गोल किए । मोहम्मद रब्बी हुसेन राहुल और मोहम्मद पिएस अहमेद नोभा ने एक गोल किया । नेपाल के समिर तामाङ ने भी एक गोल किया । खेल के पहले हाफ के इन्जुरी समय में इस्लाम ने फ्रीकिक द्वारा गोल करके बंगलादेश को बढ़त दिलाई । उन्होंने पेनाल्टी बॉक्स के बाहर आए फ्रीकिक को सीधे गोल में परिणत कर दिया । बंगलादेश ने दूसरे हाफ में दो और गोल किए । ५५ वें मीनट में इस्लाम ने ही गोल करके बंगलादेश को दूसरी बार बढ़त दिलाई । ७१ वें मीनेट में राहुल के गोल करने के बाद घरेलू टीम विरुद्ध बंगलादेश ने ३–० से बढ़त ली ।
जब खेल के निर्धारित समय में १० मीनट बाकी रहा तो नेपाल ने भी एक गोल किया । नेपाल की ओर से  समीर ने गोल किया । लेकिन उनका यह गोल नेपाल के लिए कुछ काम नहीं आ पाया । खेल के इन्जुरी समय में नोभा ने गोल किया । इस गोल के बाद बंगलादेश ने ४–१ से सहज जीत हासिल कर ली ।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *