सांसद रेखा शर्मा की फोटो सहित के स्टेटस को मेयर बालेन्द्र शाह ने हटाया
काठमांडू, भादव १८ – काठमांडू महानगर के मेयर बालेन्द्र शाह ने नेकपा (एमाले) लुम्बिनी प्रदेश की सांसद रेखा शर्मा की फोटो सहित के स्टेटस को हटा दिया है ।
मेयर शाह ने रविवार की शाम को सांसद शर्मा को लेकर प्रधानमंत्री को प्रश्न करते हुए एक स्टेटस रखा था कि बाल श्रमशोषण करने वाली रेखा को क्यों गिरफ्तार नहीं किया है ? लेकिन ये स्टेटस अभी मेयर शाह के फेसबुक पेज से गायब है ।बालेन ने अपने स्टेटस में सांसद शर्मा की तस्वीर रखी थी और लिखा कि ‘ये हैं नेकपा एमाले की प्रदेश सांसद रेखा शर्मा, इन्होंने ८ वर्ष से एक बालिका को घरेलु कामदार के नाम में अपने घर में रखा हुआ है । उसके साथ हिंसा हो रहा है, प्रत्येक दिन उसे मारा पीटा जा रहा है । काठमांडू महानगर ने विगत २ महीने से कारवाई को आगे बढ़ाया जाए । लेकिन इस सरकार ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है । अदालत ने भी मुद्दा चलाने के लिए कहा है । लेकिन सम्माननीय प्रधानमन्त्री खड्गप्रसाद ओली जी ने अपना काम नहीं किया है । उन्होंने लिखा है कि अदालत ने भी कहा है उन्हें गिरफ्तार करने के लिए । इसलिए आप सांसद रेखा शर्मा जिसपर बाल शोषण करने का मुद्दा है उन्हें गिरफ्तार करें । आपके लिए सुशासन का अर्थ यह है कि उस बालिका की मृत्यु हो जाएगी और आप मगरमच्छ के आँसू बहाएंगे और संवेदना देते हुए एक लाख की घोषणा करेंगे । कब गिरफ्तार करेंगे ? या फिर करेंगे ही नहीं ?,’
मेयर बालेन ने उक्त स्टेटस एक्स में भी रखी थी । एक्स में स्टेटस यथावत ही है ।


