शंकर भण्डारी ने की मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूङ को बर्खास्त करने की मांग
काठमांडू, भादव १८ –नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य तथा प्रतिनिधि सभा सांसद शंकर भण्डारी ने सरकार के प्रवक्ता साथ ही सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूङ को बर्खास्त करने की मांग की है ।
मन्त्री गुरूङ ने प्रहरी संगठन के प्रमुख (आइ जी पी) को अपशब्द’ बोला है जिसके कारण भण्डारी ने बर्खास्त करने की मांग विज्ञप्ति द्वारा की है ।
भण्डारी का कहना है कि ‘देश में सुरक्षा कायम करने की जिम्मेदारी लेने वाले प्रहरी संगठन के प्रमुख को नेपाल सरकार के प्रवक्ता तथा सूचना तथा सञ्चार मंत्री सार्वजनिक स्थल में अपशब्द का प्रयोग किया है । जिसकी मैं घोर भर्त्सना करता हूँ और प्रधानमन्त्री से आग्रह करता हूँ कि सञ्चार मन्त्री को बर्खास्त करें ।
मन्त्री गुरूङ ने गत शनिवार पोखरा में हुए पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए ’आइजीपी की जीभ काट देनी चाहिए’ ऐसी अभिव्यक्ति दी थी । मन्त्री गुरूङ द्वारा अराजक अभिव्यक्ति दी गई है । इसकी बहुत ज्यादा आलोचना होने के बाद प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने उन्हें सचेत भी कराया था ।


