Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने बलात्कार विरोधी विधेयक पारित किया

 

कोलकाता.4 सितम्बर

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को बलात्कार विरोधी विधेयक पारित कर दिया। नए कानून के मुताबिक रेप के मामलों की जांच 36 दिन के अंदर पूरी होनी चाहिए.
इसके अलावा अगर पीड़ित कोमा में चला जाता है या उसकी मौत हो जाती है तो दोषी को 10 दिन के अंदर फांसी दे दी जाएगी. बिल को आगे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा. उनके हस्ताक्षर के बाद कानून कानून बन जायेगा.
ममता सरकार ने बलात्कार विरोधी विधेयक का नाम बदलकर ‘अपराजिता’ महिला और बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून और संशोधन) विधेयक 2024 कर दिया है। इसका उद्देश्य पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून और संशोधन विधेयक में बदलाव करके बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाना है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

राज्य सरकार ने विधेयक पारित करने के लिए 2 सितंबर से दो दिनों के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया. कानून मंत्री मलय घटक ने इसे संसद में पेश किया.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गईथी । इसके बाद देशभर में डॉक्टरों और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में रेप जैसे अपराधों के लिए सख्त कानून बनाएंगी. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को दो पत्र भी लिखे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com