इलाम का फाल्गुनन्द सुकिलुम्बा विमानस्थल गुरुवार से संचालन में
काठमांडू, भादव १९ – तीन महीने से बंद इलाम के फाल्गुनन्द सुकिलुम्बा विमानस्थल अब गुरुवार से सञ्चालन में आ जाएगा।
बरसात के शुरु होने और खराब मौसम के कारण इस विमान स्थल को बंद कर दिया गया था । लेकिन इस गुरुवार से ही विमानस्थल से हवाई उड़ान पुनः शुरु करने की जानकारी सुकिलुम्बा विमानस्थल इलाम के स्टेशन इन्चार्ज दिनेश सुन्दास ने दी है ।
जेठ १३ गते नेपाल एयरलाइन्स का जहाज उड़ान नहीं भर सका है । इसी तरह जेठ १७ गते को काठमांडू से इलाम के लिए उडा जहाज खराब मौसम के कारण अवतरण नहीं कर सका और पुनः काठमांडू ही वापस आया ।
बीते गुरुवार को भी उड़ान भरने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । इन्चार्ज सुन्दास ने बताया कि मौसम में जबतक सुधार नहीं आ जाती सुधार तबतक उडान नहीं भर सकते । उन्होंने यह भी बताया कि अब जाकर प्रत्येक गुरुवार को उड़ान भरने की योजना है । नेपाल एयरलाइन्स २०७९ माघ १ गते से काठमांडू –इलाम–काठमांडू उड़ान भरता आया था ।
इससे पहले नेपाल एयरलाइन्स सप्ताह में दो दिन रविवार और गुरुवार को उड़ान होती थी । लेकिन अब केवल गुरुवार को ही होगी ।


