Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा की सदस्यता अभियान तेज:आश्रीति शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ने थामा कमल का दामन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश नेत्री आश्रीति शर्मा ने बारबीघा बिधान सभा में पार्टी की सघन सदस्यता अभियान चलायी है।उनके नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर आश्रीति शर्मा ने उपस्थित जनता से भाजपा का सदस्य जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास तथा सुशासन की पार्टी है।हमें गर्व है भाजपा दुनिया की सबसे अधिक सदस्यों की पार्टी है।
तेउस शक्ति केंद्र पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने किया। मंच पर कई बरिष्ट नेता उपस्थित थे।जिसमें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उमेश बाबू, पंचायती राज जिला संयोजक राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल सिंह जिला मंत्री गोपाल कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध बाबू के अलावे युवा नेता सौरभ कुमार, अजय कुमार, शिव शंकर कुमार, गोपाल कुमार आदि उपस्थित थे। तेउस पंचायत की मुखिया शिंकू देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों सदस्यता ग्रहण की। आश्रीति शर्मा ने सभी नये सदस्यों को बधाई दी तथा कहा कि आज से आप सभी भाजपा के परिवार हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *