Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 500 के पार,भारत भेज रहा राहत सामग्री

 

बैंकाक, 18सितम्बर

म्यांमार में पिछले सप्ताह आए यागी तूफान और बारिश के बाद बाढ़ एवं भूस्खलन से 226 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग लापता हैं। म्यांमार में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में संचार संबंधी संकट के कारण मरने वालों की संख्या की गिनती धीमी है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंगलवार को कहा कि सद्भाव अभियान के तहत नौसेना और वायुसेना ने म्यांमार को सहायता की दूसरी खेप भेज दी है। 32 टन राहत सामग्री के साथ ही 10 टन राशन भेजा गया है।

यह भी पढें   देउवा दम्पत्ति का अनुरोध हम जाँच में सहयोग करेंगे गिरफ्तारी वारंट जारी ना करें

म्यांमार में बाढ़ के कारण छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं म्यामांर में गृह युद्ध भी चल रहा है वहीं, संचार दिक्कतों के चलते हताहतों की संख्या पता लगाने का काम धीमा है। आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के मुताबिक, तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed