Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांधी के सिद्धांत से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है : अरविंद साह

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की सिद्धांत से ही विश्व को बचाया जा सकता है।सत्य और अहिंसा महात्मा गांधीके दो मूल सिद्धांत थे। आज दुनिया विनाश की ओर बढ रहा है। जिसका उदाहरण इजरायल, फिलिस्तीनी, रूस, यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है। उपयुक्त बातें गांधी सेवा आश्रम बसहिया में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए संविधान सभा सदस्य तथा नेपाल सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अरविंद साह ने कहीं। परमाणु वम की बिष्फोट दुनिया विनाश की कगार परहैं। ऐसे समय में गांधी जी सत्य अहिंसा के सिद्धांत से विश्व को बचाया जा सकता है। गांधी जी अहिंसा के बल पर ही भारत को आजाद करवाया। अरविंद साह ने कहा कि गांधी सेवा आश्रम गांधी जी के शिष्य तुलसी मेहर श्रेष्ठ ने स्थापना किया था। लेकिन आज गांधी सेवा आश्रम की अवस्था दयनीय है। अचल संपत्ति का अतिक्रमण हो रहा है। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र मोदी विचार मंच नेपाल के अध्यक्ष सत्य नारायण साह ने कहा गांधी की धरोहर को बचाने के लिए बसहिया के स्थानीय लोगों आगे आना होगा।
जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अंबु प्रसाद साह ने कहा कि गांधी सेवा आश्रम बसहिया को पर्यटकीय रूप से विकास के लिए पहल होना चाहिए। राम अधार राय की अध्यक्षता में संपन्न जयंती समारोह मेंश्याम साह, दिलीप साह, गोपाल साह, राघवेन्द्र लाल कर्ण,राम चंद्र पंजियार ,ऋषि राज दहाल, जगदीश महतो, सुनील यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *