Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेटौँडा–चित्लाङ–चन्द्रागिरि–काठमांडू खण्ड में आज सुबह से यातायात संचालन

 

काठमांडू, असोज १८ – त्रिभुवन राजपथ सड़क अन्तर्गत हेटौँडा–चित्लाङ–चन्द्रागिरि–काठमांडू खण्ड में आज सुबह से यातायात संचालन हो गया है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी वर्षा होने की सूचना मिलने के बाद आज सुबह इन सड़कों में सवारी साधन संचालन में स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दी थी ।
मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय के लिए प्रवक्ता ठाकुरप्रसाद सापकोटा के अनुसार सड़क में किसी तरह के अवरोध नहीं रहने के कारण आज सुबह से यातायात संचालन हो गया है । हेटौँडा–पालुङ–नौबिसे सड़क खण्ड़ में हल्के सवारी का संचालन किया जा रहा है ।
बाढ़ भूस्खलन के कारण अवरुद्ध सभी सड़क संचालन करने वाले सड़क विभाग, सुरक्षाकर्मी तथा बागमती प्रदेश सरकार के भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्रालय की प्राविधिक टोली काम कर रही है । ये जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी तीर्थराज चिलुवाल ने बताया ।
सड़क विभाग और सुरक्षाकर्मी की टोली ने मकवानपुर के सड़क खण्ड अन्तर्गत भिमफेदी गाँवपालिका–६ स्थित देउराली से इन्द्रसरोवर गाँवपालिका–२ सिमखोला तक के भूस्खलन को हटाने का काम कर दिया है ।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीने पुल तो तुइन बना सहारा, नदी पार करने में लग रहे 5 घंटे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com