यातायात व्यवसायी महासंघ और यातायात मजदूर संगठन के पदाधिकारी मिले अध्यक्ष दाहाल से
काठमांडू, असोज १८ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने यातायात व्यवसायी महासंघ और यातायात मजदूर संगठन के पदाधिकारी तथा यातायात क्षेत्र के प्रतिनिधियों को खुमलटार बुलाकर उनसे बातचीत की है । उन्होंने प्राकृतिक विपत में यातायात क्षेत्र में सिर्जना किए गए समस्या के साथ ही समाधान के बारे में चर्चा की है ।
पदाधिकारियों ने बताया कि काठमांडू, ललितपुर, भक्तपुर और काभ्रे के प्रभावित स्थलों का अनुगमन किया । बहुत से ऐसी जगह देखी जहाँ गाडी अभी भी दबे हुए अवस्था में थे । जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध था , यातायात के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई है । यातायात मजदूर की पीडादायी अवस्था सुनने के बाद उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी यातायात क्षेत्र से लेकर प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता के रुप में वो समाधान के लिए भी पहल करेंगे ।
इसी क्रम में यातायात महासंघ और यातायात मजदूर संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि यातायात क्षेत्र संकट से जुझ रहा है । यहाँ तक की व्यावसायी भी संकट में है । यातायात मजदूरों की सुरक्षा के लिए सरकार पहल नहीं कर सकी । यातायात क्षेत्र में हुए क्षति का तथ्यांक संकलन भी नहीं किए गए ।
उन्होंने सरकर से भी आग्रह किया है कि पूरी शक्ति लगाकर तीन चार दिन के भीतर भूस्खलन के कारण जो वाहन और मजदूर फंसे हुए हैं उनका उद्धार करें ।
उन्होंने यातायात क्षेत्र में जो समस्या आई है उसे प्रमुख प्रतिपक्षी दल ने महत्वपूर्ण एजेण्डा के रुप में लिया । इस पर सरकार से चर्चा कर समाधान के लिए पहल कर देने का भी उन्होंने अध्यक्ष प्रचण्ड से आग्रह किया था ।
अध्यक्ष प्रचण्ड के साथ चर्चा में राष्ट्रीय यातायात व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष विजय स्वार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज सिटौला, अखिल नेपाल यातायात मजदूर संघ के अध्यक्ष दिपक केसी, नेपाल यातायात मजदूर संघ के धर्म भण्डारी, नेपाल यातायात स्वतन्त्र मजदूर संगठन के भिम ज्वाला राई आदि पदाधिकारियों की सहभागिता थी ।


