Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गाजा बाजा के साथ फूलपाती संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । गुरुवार को राज देवी मंदिर से गाजा बाजा के साथ फूलपाती संपन्न हुआ। इस बेलतोड़ी में नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी तथा नेपाली सेना बैंड के साथ सम्मिलित हुए। तीनों सुरक्षा इकाई ने राजदेवी माता की सलामी दी।बेलतोड़ी में महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह,मेयर मनोज कुमार साह, धनुषा जिलाधिकारी,एस.पी.
सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।वेल तोड़ी शोभा यात्रा मोहन साह हिन्दू के नेतृत्व में निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी तरह बौद्धी, अमरखाना, पिपरिया माई,फूलेश्वरी शक्तिपीठ के अलावा विद्यापति चौक, रामानंद चौक तथा भंवरपुरा चौक पर देवी दुर्गा के लिए भी बेल तोड़ी(फूलपाती) संपन्न हुयी।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश
बेलतोरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *