Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम– देशभर में पश्चिमी हवाओं का असर

 

काठमांडू, कार्तिक ७ – अभी देशभर में पश्चिमी हवाओं का असर है । साथ ही स्थानीय हवाओं का भी आंशिक प्रभाव है । जिसके प्रभाव से कोशी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक बादल रहेगी बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ होने की मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है । कर्णाली प्रदेश के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश हो रही है ।
आज दोपहर देश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक से साधरणतया बादली छाए रहेंगे बाकी भूभाग में आंशिक बादली के साथ मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा । देश के पहाडी भूभाग के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है ।
आज रात देश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक बादल रहेंगे । बाकी भूभाग में आंशिक बादल के साथ ही मौसम मुख्यतया साफ रहेगी । कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है ।
देश के पहाड़ी भूभाग के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है । कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतारोहण, सड़क तथा हवाई यातायात में आंशिक असर पड़ सकता है । इसलिए महाशाखा ने आवश्यक सतर्कता अपनाने का अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *