Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने गिरफ्तारी के विरुद्ध कल से काठमांडू में में प्रदर्शन

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ अक्टूबर । पार्टी सभापति रवी लामिछाने की गिरफ्तारी विरुद्ध राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने कल शुक्रबार से काठमांडू में भी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है । रास्वाप ने आज तक पोखरा केन्द्रीत आन्दोलन किया था । पूर्व गृहमन्त्री भी रहे लामिछाने को और ७ दिन पुलिस हिरासत में रखने के लिए आज बिहिबार कास्की जिला अदालत ने अनुमती दी है ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में प्रदेश सभापति राजन गौतम ने कहा कि कल से काठमांडू में भी प्रदर्शन शुरु की जाएगी । एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए गौतम ने कहा– ‘अब हम लोग काठमांडू में आन्दोलन शुरु करेंगे, पोखरा में जारी आन्दोलन आज अन्तिम है ।’ रास्वपा का मानना है कि सरकार ने पूर्वाग्रह रखकर लामिछाने को गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com