Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार दुर्घटना में गोशाला रेडियो के संचालक सहित दो की मृत्यु

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सर्लाही केबयलवास से गौशाला जा रहे लु2च6758नंवर की कार अनियंत्रित होकर सर्लाही के ईश्वर नगरपालिका 2मियांखोर स्थित पोखरा में गिरने से दो लोगो को मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है।कार में सबार गौशाला नगरपालिका 10 केअन्दाजी 38बर्ष के सुरेश महतो, तथा सोनमा गांवपालिका 8का 37रामाकांत ठाकुर की मृत्यु डूबने से हो गयी है। मृतक सुरेश महतो स्वयं कार चला रहे थे।वे गौशाला रेडियो का संचालक हैं।सशस्त्र बल के गोताखोर ने दोनो शव को निकाला।कार में सबार गौशाला नगरपालिका 2के 31बर्षीय जनक यादव तैर कर जान बचाने में सफल रहा। उपरोक्त जानकारी महोतरी के डीएपी दीपक श्रेष्ठ ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *