जिला अदालत कास्की के बाद रवि को भैरहवा ले जाया जाएगा
काठमांडू, कार्तिक २० – सहकारी धोखाधड़ी, संगठित अपराध और सम्पत्ति शुद्धीकरण को लेकर गिरफ्तार रवि लामिछाने को अनुसंधान जारी है । इस सिलसिले में कुछ और समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर आज उन्हें जिला अदालत कास्की में उपस्थित किया जा रहा है । इससे पहले जो समय सीमा दिया गया था उसकी तारीख समाप्त हो चुकी है । समय सीमा समाप्त होने के साथ ही दीपावली की छुट्टी हो गई थी । जिसके कारण उन्हें आज पुलिस जिला अदालत कास्की में उपस्थित करवा रहे हैं । उन्हें कात्तिक २ गते काठमांडू स्थित रास्वपा के केन्द्रीय कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था ।
पहली बार ६ दिन और इससे पहले ७ दिन का समय बढ़ा दिया गया था । अभी अनुसन्धान जारी है । इसी बीच अनुसन्धान कास्की में समाप्त होने के बाद और अनुसन्धान के लिए उन्हें भैरहवा ले जाया जाएगा । उनपर सुप्रिम सहकारी धोखाधड़ी का भी आरोप है । सुप्रिम सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में अनुसन्धान के लिए उन्हें भैरहवा ले जाया जाएगा ।


