नव लक्ष्मी बचत संस्था ने ९७ लाख ६२ हजार २ सौ ४१ रुपैया का कारोबार किया
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल २०७१ पौष ५ गते ।
नव लक्ष्मी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लि. नेपालगन्ज का दूसरा बार्षिक साधारणसभा पौष ५ गते शनिवार को सम्पन्न हुआ है ।
स्थापना के दूसरा वर्ष पूरा होन के बाद बार्षिक गतिविधि प्रस्तुत किया गया तथा सहकारी विकास के लियें महत्वपूर्ण योजना सहित एक वर्ष की कार्ययोजना आगे बढाया गया है ।
नेशनल लाईफ ईन्स्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगञ्ज के प्रमुख रामचन्द्र तिवारी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुये कार्यक्रम में सहकारी का प्रगति तथा आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था । सुरुवात चरण में सभी शेयर धनी और सदस्यों को सहकार्य के कारण सहकारी की उन्नति और विकास से ही आगे बढा है सहकारी के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया ।
सहकारी ने विपन्न परिवारकों को सुलभ तरीके से ऋण समेत प्रवाह करते आया है । सहकारी ने अभी तक ९७ लाख ६२ हजार २ सौ ४१ रुपैया बराबर का आर्थिक कारोबार सञ्चालन किया है । अभी तक ५४ लाख ९५ हजार २ सौ ३०
ऋण लगानी किया गया है , सहकारी के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने जानकारी दी है ।
संस्था ने आगामी वर्ष २ करोड ८६ लाख ७० हजार रुपैया का निक्षेप संकलन करने का लक्ष्य रखा है आशीष गुप्ता ने बताया । कार्यक्रम के सहभागीयों ने युवा नेतृत्व के सहकारी उदाहरणीय बनने के लियें बताया । सहकारी ने अभी तक गावँ गावँ में युवाओं को रोजगारी प्रदान किया गया बताते हुयें सहकारी में आबद्ध रहे सदस्यों की क्षमता अभिवृद्धि कराने के लियें बताया ।
कार्यक्रम में निम्न तथा मध्यम् वर्ग के हकहित को विशेष ध्यान में रखते हुयें बचत तथा ऋण लगानी करने का वातावरण बनाने के लियें प्रेस स्वतन्त्रता सेनानी पन्नालाल गुप्ता ने बताया । कार्यक्रम में सहकारी प्रशिक्षण तथा डिभिजन कार्यालय के अर्जुन आचार्य, अधिवक्ता विजय गुप्ता, विश्वजित तिवारी ,नेपाल प्रेस युनियन बांके के निवर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र थापा, प्रेस चौतारी नेपाल के पूर्व उपाध्यक्ष शिव डोटेल लगायत लोगों ने अपना अपना विचार रखा था। सहकारी ने इसी आर्थिक वर्ष से आईएमई सेवा समेत भी शुरुवात किया है कार्यक्रम में आभिषेक कुमार गुप्ता, मीन चातर, सरीता गुप्ता लगाएत लोगो की सहभागिता रही थी ।

