Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन स्थनों में होगी हल्की बारिश

काठमांडू, मंसिर ४– देशभर में पश्चिमी हवा तथा पहाड़ी भू–भाग में स्थानीय हवाओं का सामान्य प्रभाव पड़ रहा है । ये जानकारी जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है ।
देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी भू–भाग में मौसम मुख्यतया साफ रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।
मंगलवार दिन में कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी भू–भाग में मौसम साफ ही रहेगी । कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है ।
आज रात कोशी, बागमती और गण्डकी के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी भू–भाग में मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगी । कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *