Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिआरआई ऋण के रुप में मान्य नहीं – विमलेन्द्र निधी

 

काठमांडू,मंसिर ७ – नेपाली कांग्रेस के उपसभापति तथा पूर्वउपप्रधान एवं गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधी ने कहा है कि बिआरआई चीनी पॉलिसी अनुदान तक तो ठीक है लेकिन ऋण के रुप में किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी ।
शुक्रवार गृह जिला धनुषा आए प्रतिनिधिसभा सदस्य समेत रहे निधी ने जनकपुरधाम विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस बिआरआई को अनुदान के रुप में मान सकती है लेकिन ऋण के रुप में मानने को तैयार नहीं है । इस मामले को लेकर कांग्रेस अडिग है ।
कुछ दिन पहले चीनी राजदुत ने आमन्त्रण कर निधी को डिनर सहित पारिवारिक स्वागत किया था । नेता निधी ने बताया कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली बता दिया है कि चीन भ्रमण में ऋण लेने के विषय में कोई भी समझौता करने के पक्ष में कांग्रेस नहीं है । उन्होंने बताया कि बिआरआई के विषय में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होना अति आवश्यक है ।

यह भी पढें   ओली के विरुद्ध दिए गए बयान गलत, भविष्य में इस तरह की अभिव्यक्ति नहीं देने का एमाले का निर्देश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *