Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली सरकार रातों-रात गिर सकती है : बिप्लव

 

काठमांडू.

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव नेत्र विक्रम चंद बिप्लव ने कहा है कि केपी ओली के नेतृत्व वाली सरकार रातोंरात गिर सकती है। नेकपा पुनर्गठन  की 11वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए महासचिव बिप्लव ने कहा कि ओली सरकार कूटनीति से नहीं टिकेगी. कल प्रचंड दावा करते थे  कि उनकी सरकार  नहीं गिरेगी, लेकिन उनकी सरकार काे गिरने से नहीं बचाया जा सका उसी तरह   ओली सरकार भी रातों-रात गिर जाएगी.
उन्होंने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि जिन लोगों ने  क्रांति की, संसद में उनका उपहास किया जा रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है. बिप्लव ने सवाल उठाया कि 17,000 लोगों के बलिदान के बाद आई व्यवस्था में माओवादी आंदोलन के लिए क्या यह सोच सही है ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *