Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन भ्रमण से पहले ओली कर रहे हैं पूर्वप्रधानमंत्री, पूर्वपरराष्ट्रमंत्री और मंत्रियों से परामर्श

 

काठमांडू, मंसिर १० – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने चीन भ्रमण में जाने से पहले पूर्वप्रधानमंत्री, पूर्वपरराष्ट्रमंत्री और मंत्रियों से परामर्श शुरु किया है ।
प्रधानमंत्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय सिंहदरबार में चीन भ्रमण के बारे में चर्चा की जा रही है । चर्चा में प्रचण्ड, माधवकुमार नेपाल, झलनाथ खनाल, अन्तरिम मन्त्रिपरिषद् के अध्यक्ष खिलराज रेग्मी तथा अन्य सहभागी हैं । प्रधानमंत्री ओली इसी मंसिर १७ गते चीन भ्रमण में जा रहे हैं । उन्होंने तारीख की घोषणा गत शुक्रवार दरबारमार्ग में आयोजित पार्टी सभा द्वारा दी थी । इस भ्रमण में जाने से पहले प्रधानमंत्री ओली आज पूर्वप्रधानमंत्री, पूर्वपरराष्ट्रमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *