Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खल्ती से टिकट खरीदने वाले दर्शको में नाराजगी

 

काठमांडू, मंसिर १५ – नेपाल प्रिमियर लीग एनपीएल के उद्घाटन खेल को देखने के लिए खल्ती ऐप से टिकट कटवाने वाले दर्शकों को मैदान के भीतर नहीं जाने दिया गया है । इन दर्शकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है । वैसे जिन दर्शकों ने खल्ती से अपने टिकट कटवाए थे वे सभी खल्ती के टिकट काउन्टर में पहुँचे हैं । उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हमें मैच देखना था लेकिन हमें मैदान के भीतर नहीं जाने दिया गया है ।
टिकट काउन्टर में बहुत ज्यादा भीड़ होने से पुलिस इस भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही है । मैदान में विराटनगर किंग्स और जनकपुर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है, जहाँ विराटनगर ने अपने सभी विकेट को खोकर १२७ रन बनाए हैं । जनकपुर को जीतने के लिए १२८ रन बनाने होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com