Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल ‘एक चीन नीति’में दृढ़ है – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, मंसिर १९ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि नेपाल ‘एक चीन नीति’में दृढ़ है । साथ ही उन्होंने चीन से अनुरोध करते हुए कहा है कि वो मदन भण्डारी विज्ञान तथा प्रविधि विश्वविद्यालय के साथ सहकार्य करें ।
चीन के पेकिङ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को आज सुबह ही उन्होंने संबोधन किया है । अपने संबोधन के क्रम में ही उन्होंने चीन सरकार और पेकिङ विश्वविद्यालय से यह अनुरोध किया है । उन्होंने अपने संबोधन के अन्त में कहा कि ‘मैं चीन सरकार और पेकिङ विश्वविद्यालय को नेपाल के मदन भण्डारी विज्ञान तथा प्रविधि विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक सहकार्य के लिए अनुरोध करना चाहता हूँ । ’
नेपाल और चीन प्राचीन ज्ञान की भूमि है । यह कहते हुए ओली ने महान् दार्शनिकों और ऋषिओं द्वारा दिए गए शिक्षा के महत्व को भी दर्शाया । उन्होंने कहा कि इन महान दार्शनिकों और ऋषिओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए । उन्होंने नेपाल ‘एक चीन नीति’में दृढ़ है । उन्होंने ‘बेल्ट एन्ड रोड इनिसिएटिभ’की भी प्रशंसा की ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com