सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस समारोह में मोनी झा ने समाँ बांधा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सीतामढ़ी जिला के 53वें स्थापना दिवस के दो दिवसीय समारोह के अंतिम दिन 11 दिसंबर के अंतिम सत्र में सीतामढ़ी की बेटी मोनी झा ने दिल्ली से आकर स्वरचित सीतामढ़ी वर्णन गीत ‘सीता मैया सँ पड़लै सीतामढ़ी कें नाम यो, एहि ठाम पुनौरा धाम यो ना’ व राम भजन ‘हमरा लेने चलियौ राम जी अवध नगरी’ गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया व खूब तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मोनी झा जी को जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय व पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी जी द्वारा सम्मानित भी किया गया। इससे पहले जिलाधिकारी महोदय ने भी ‘धरती सुनहरी अंबर नीला, हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा’ व ‘संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं’ गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनका साथ आरक्षी अधीक्षक महोदय भी दे रहे थे।

