साञ्जेन जलविद्युत आयोजना की बिजली राष्ट्रीय ग्रिड लाइन से जुड़ गई

काठमांडू, १७ दिसम्बर । साञ्जेन जलविद्युत कम्पनी लिमिटेड द्वारा निर्मित बिजुली राष्ट्रीय ग्रिड लाइन से जुड़ गई है । यह कम्पनी चिलिमे हाइड्रो पावर कम्पनी की सहायक कम्पनी है । सम्पूर्ण प्राविधिक परीक्षण पूरा होने के बाद आयोजना से उत्पादित बिजली को राष्ट्रीय प्रणाली से कनेक्सन किया गया है ।
रसुवा जिला में निर्मित साञ्जेल जलविद्युत कम्पनी की बिजली उत्पादन क्षमता ४२.५ मेगावाट है । मार्गशीर्ष ८ गते से यहां परीक्षण बिजली उत्पादन हो रहा था । सोमबार से अब व्यवसायिक उत्पादन शुरु हो गया है ।

