नेपाल के विद्युत् क्षेत्र में विकास हो रहा है – कुलमान घिसिङ
काठमांडू, पुष ५ – नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कार्याकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ ने कहा है कि देश में बहुत बड़ी जमात है ऐसे लोगों की जो लोडशेडिंग होने से खुश होते हैं । शुक्रवार नेपाल पूर्वाधार पत्रकार समाज द्वारा अयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही ।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमात ने ही लोडशेडिंग का हल्ला फैलाया है । उन्होंने बताया कि अभी लोडशेडिंग नहीं है । आयोजन में प्राविधिक कारण से कुछ घण्टें का जलविद्युत् वितरण में समस्या आया है । उनका कहना था कि तामाकोसी और कालीगण्डकी बनने के तुरंत बाद लोडशेडिंग की समस्या समाधान हो जाएगी ।
“नेपाल को पूर्वाधार क्षेत्र में बड़े–बड़े विकास की परियोजनाओं का काम चल रहा है । बिजली और रास्ता का विकास हुआ है । जो हमारे लिए बहुत बड़े पूर्वाधार के विकास का आधार है । नेपाल के विद्युत् क्षेत्र में विकास हो रहा है ।” “इसके लिए बहुत बड़ी लगानी की आवश्यकता है । बड़ी परियोजनों के लिए वैदेशिक लगानी चाहिए ।”

