मोरङ में अचेत अवस्था में मिली महिला के साथ बलात्कार , तीन लोग गिरफ्तार
काठमांडू, पुष १० – मोरङ के कटहरी गाँवपालिका–२ में अचेत अवस्था में मिली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अनुसार गिरफ्तार करने वाले में एक भारतीय नागरिक भी है ।
मंगलवार मोरङ के जहदा गाँवपालिका–३ की २३ वर्षीय महिला घर से करीब २ किलोमिटर दूर कटहरी गाँवपालिका–२ में खेतबारी के बीच में रहे बाँसबिसीट्ी में हाथ मुँह बँधे हुए अचेत अवस्था में मिली है ।
अचेत अवस्था में मिली महिला का उद्धार किया गया । उसके बयान के आधार में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस स्रोत के अनुसार गिरफ्तार करने वाले में कटहरी गाँवपालिका–२ के १९ वर्षीय मोहम्मद रमजान उसी स्थान के १९ वर्षीय सोनुकुमार साह और भारत के अररीया कुशाकट्टा के निवासी १९ वर्षीय मो गुल्जार है ।
जिला पुलिस कार्यालय मोरङ के प्रवक्ता डीएसपी बेदप्रकाश जोशी ने बताया कि गिरफ्तार होने वाला का अनुसन्धान किया जा रहा है ।
मंगलवार को महिला अपने घर से पुआल लाने को निकली थी । बाद हाथ पैर मसुँह बंधे हुए अवस्था में मिली । स्थानीय लोगों के सहयोग में पुलिस ने महिला का उद्धार कर कोशी अस्पताल भर्ना किया । महिला की स्वास्थ्य अवस्था सुधारोन्मुख है । ।

