एमाले सचिवालय की बैठक आज
काठमांडू, पुष १० – सत्तारुढ़ दल नेकपा (एमाले) के सचिवालय की बैठक आज हो रही है । बुधवार की सुबह ११ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय च्यासल, ललितपुर में सचिवालय की बैठक होन जा रही है । एमाले प्रचार विभाग प्रमुख तथा स्थायी कमिटी सदस्य राजेन्द्र गौतम के अनुसार आज होने वाली सचिवालय की बैठक में केन्द्रीय कमिटी बैठक की तारीख तय की जाएगी । एमाले पुष महीने के भीतर ही केन्द्रीय कमिटी की बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है । बैठक में स्थानीय तह उपनिर्वाचन और सरकार के काम की समीक्षा की जाएगी । इसी तरह पार्टी के सांगठन के काम की भी समीक्षा की जाएगी ।


