आज काठमांडू उपत्यका के कुछ स्थानों में चार घण्टा विद्युत् आपूति अवरुद्ध
काठमांडू, पुष २७ – आज काठमांडू उपत्यका के कुछ स्थानों में चार घण्टा विद्युत् आपूर्ति बन्द की जाएगी नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने एक सूचना प्रकाशित किया है और कहा है कि लाइन मर्मत एवं विस्तार के लिए विद्युत् सेवा अवरुद्ध की जाएगी ।
लाइन कटौती के कारण उपभोक्ता में जो असुविधा होगी उसके प्रति क्षमा मांगते हुए प्राधिकरण ने कहा है कि यदि तय किए हुए समय से पहले ही कार्य समाप्त हो जागा तो सूचना में उल्लेखित समय सीमा से पहले ही लाइन पुनः सञ्चालन में आ जाने का सूचना में उल्लेख है ।
प्राधिकरण ने क्षेत्रपाटी चोक, पकनाजोल, टहिटी चोक, ज्याठा आदि क्षेत्र में १ बजे से ५ बजे तक लाइन कटौती करने की सूचना में उल्लेख किया है । क्षेत्रपाटी फिडर अन्तर्गत टेकु विष्णुमती करिडोर में भूमिगत केवल लाइन द्वारा पुष्पलाल पार्क में ट्रान्सफरमर टावर में जड़ान कर ओभरहेड लाइन जडान के लिए लाइन कटौती की जानकारी दी है ।
इसी क्रम में टेकु थापाथली फिडर अन्तर्गत थापाथली चोक से लेकर नेपाल आँखा अस्पताल, राहदानी विभाग, वल्र्ड ट्रेड सेन्टर, दशरथ रंगशाला होते हुए ब्लु क्रस अस्पताल आदि के क्षेत्र में भी बिजुली अवरुद्ध रहेगी ।
इसी तरह सूचना में त्रिपुरेश्वर फिडर अन्तर्गत टेकु सब स्टेसन के आगे से पचली भैरव,नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ,टेकुचोक से त्रिपुरेश्वर चोक होते हुए भाटभटेनी सुपरमार्केट आगे तक, टेकु वंशीमार्ग, सुकुम्बासी टोल तक जाने वाले रास्ते में भी बिजुली कटौती करने की जानकारी दी गई है ।
थापाथली फिडर अन्तर्गत प्रसूतिगृह पूर्वगेट, नर्भिक अस्पताल, थापाथली पन्चायणीमार्ग, कुरिया गाँव, आन्तरिक राजश्व कार्यालय के पीछे भी एक बजे से पाँच बजे तक लाइन काटने का प्राधिकरण द्वारा दिए गए सूचना में उल्लेख है ।

