आज काठमांडू का न्यूनतम तापमान ४.६ डिग्री सेल्सियस

काठमांडू, माघ २ – आज काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम थोड़ा गिर गया है । तापक्रम में हल्की कमी आई है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाख के अनुसार बुधबार की सुबह ५ः४५ बजे काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ४.६ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है ।
मंगलवार न्यूनतम तापक्रम ४.८ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया था ।
आज दिनभर काठमांडू का मौसम साफ रहने तथा शाम को आंशिक बादल छाए रहने की मौसमविद ने जानकारी दी है । आज १७ से लेकर १९ डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापक्रम रहने का पूर्वानुमान है ।

