Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवि के मामले में जवाबी बहस खत्म, आज आएगा आदेश

 

काठमांडू, माघ १३ – बुटवल के सर्वोच्च सहकारी धोखाधड़ी मामले में रूपनदेही जिला न्यायालय में जवाबी बहस समाप्त हो गया है । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से जुड़े मामले में सरकार, वादी और प्रतिवादी के वकीलों की समापन दलीलों के तुरंत बाद जवाबी बहस हुई । रुपन्देही जिला अदालत के न्यायाधीश प्रल्हादकुमार योगी के इजलास में बहस की गई । जवाबी बहस के बाद इजलास से इस मुद्दें में आदेश आएगा । अदालत स्रोत के अनुसार आदेश आज ही आएगा । न्यायाधीश योगी के इजलास से पुर्पक्ष के लिए उन्हें जेल भेजा जाए, जमानत लिया जाए या सामान्य तारीख में रिहा किया जाए ये आदेश आएगा ।
लामिछाने को इससे पहले पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी प्रकरण में कास्की जिला अदालत ने ६५ लाख और कालिमाटी के स्वर्णलक्ष्मी सहकारी प्रकरण में काठमांडू जिला अदालत ने ६० लाख जमानत में रिहा करने का आदेश दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *